HP GK notes PDF | hp gk

: हिमाचल के ग्लेशियर से जुड़े  महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर जो हिमाचल प्रदेश में होने वाली सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए  जरूरी हैं।

1 हिमाचल प्रदेश में स्थानीय भाषा में ग्लेशियर को क्या कहते हैं?
शिगड़ी

2. हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिला में कौन कौन से ग्लेशियर हैं?

. बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर, चंद्रा ग्लेशियर, मियार ग्लेशियर, कुल्टी ग्लेशियर, सोनापानी ग्लेशियर, गेफांग ग्लेशियर, मिलांग ग्लेशियर, तारागिरी ग्लेशियर, भागा ग्लेशियर, मुक्किला ग्लेशियर, छोटा शिगड़ी ग्लेशियर, पाचा, शिपतिंग, दिंगकर्मों, तापन, शिल्ली, बोलुनाग ग्लेशियर, शामुद्री ग्लेशियर, लेंगर ग्लेशियर, धोक्सा ग्लेशियर, नीलकंठ ग्लेशियर, गेगस्तांग ग्लेशियर, पिराड ग्लेशियर, गोरा ग्लेशियर, ताकदुंग ग्लेशियर, मंथौरा ग्लेशियर कारपत ग्लेशियर |

3 मियार. ग्लेशियर हिमाचल प्रदेश के कौन से जिले में स्थित है

लाहौल स्पीति

4 .लाहौल को ग्लेशियरों की घाटी  किसने कहा था?
एन्ड्रयु विल्सन ने

5. हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा ग्लेशियर कौन सा है और कौन से जिले में स्थित है?
 बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर लाहौल स्पीति जिला में स्थित

6.  बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर कितने किलोमीटर लंबा है?
 25 किलोमीटर

7. बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर कितने किलोमीटर चौड़ा है ?
3 किलोमीटर

8. बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर किस नदी को पानी देता है?
 चंद्रा नदी को

9.  बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर ने चंद्रा घाटी में भारी तबाही मचाई थी जिसके कारण, हिमाचल प्रदेश की किस प्रसिद्ध झील का निर्माण हुआ है?
चंद्रताल झील का

10. स्टीफेंसन और मेजर बलजीत सिहं ने किस किस वर्ष बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर का सफलतापूर्वक भ्रमण किया है?
1958 – स्टीफेंसन
1970 – मेजर बलजीत सिहं

11. बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर लाहौल स्पीति जिला की किस घाटी में स्थित है?
चंद्रा घाटी

12. लेडी ऑफ केलांग क्या है?
ग्लेशियर की पर्वत चोटी
का नाम

13.चंद्रा ग्लेशियर से किस नदी को पानी मिलता है?
चंद्रा नदी को

14. द लेडी ऑफ़ केलांग ग्लेशियर (केलांग की महिला हिमनद) लाहौल स्पीति जिला के किस स्थान पर है?
 केलांग में

15. द लेडी ऑफ़ केलांग ग्लेशियर समुद्रतल से कितनी ऊंचाई पर स्थित है?
6061 मीटर

16. द लेडी ऑफ़ केलांग ग्लेशियर का नाम किस महिला के नाम पर रखा गया
अंग्रेजी महिला लेडी एलशेनदे ने

17. वह ग्लेशियर कौन सा है जिसको देखने पर उसकी आकृति एक महिला की तरह दिखाई देती है, जो कि अपनी पीठ पर भार उठाये हुए हो?
द लेडी ऑफ़ केलांग ग्लेशियर

18. मियार ग्लेशियर कितने किलोमीटर लम्बा है?12 किलोमीटर

19. मियार ग्लेशियर से किस नदी को पानी मिलता है?
मियार नदी को

20. चंद्रनाहन ग्लेशियर कौन से जिला में स्थित है
शिमला जिला

21. सोनापानी ग्लेशियर का पहली बार सर्वेक्षण किसने  किया था?
वॉकर और पास्को ने, सन 1906 में

22. गेफांग  देवता के नाम पर लाहौल स्पीति के कौन से ग्लेशियर का नाम रखा गया है
गेफांग ग्लेशियर का

 23 स्थानीय लोग गेफांग ग्लेशियर को क्या कहते हैं?
लाहौल का मणीमहेश

24. गेफांग देवता का प्रसिद्ध मंदिर कहाँ पर स्थित है?
 सराहन में

25. मिलांग ग्लेशियर पर सबसे पहले  किसने विजय प्राप्त की थी?
1939 में, राष्ट्रीय छात्र संघ के सदस्यों ने

26. तारागिरी ग्लेशियर कहाँ पर स्थित है?
 मिलांग ग्लेशियर के नजदीक में

27 बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर को कौन सी नदी से पानी प्राप्त होता है

चिनाब नदी

 पिराड ग्लेशियर किस जगह के समीप स्थित है?

    1.  पुतिरुणी के समीप

29. पिराड़ का स्थानीय भाषा में क्या अर्थ है?
टूटी हुई चट्टान, जिसकी एक सुंदर गुफा बनी हो

30.मुल्किया ग्लेशियर समुद्रतल से कितनी ऊंचाई पर स्थित है?
 6478 मीटर की ऊंचाई पर

31. मुक्किला ग्लेशियर किस घाटी में स्थित है?
 भागा घाटी में

32. कांगड़ा जिला  में कौन कौन से प्रमुख ग्लेशियर हैं?
भादल ग्लेशियर, तांतगुरी ग्लेशियर

33. भादल नदी को किस ग्लेशियर से पानी मिलता है?
 भादल ग्लेशियर से

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *